फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 288 रन, बिहार को मिले 6 विकेट; बिहार के दो खिलाड़ियों का डेब्यू

Mon, 02 Nov 2026 06:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

रणजी ट्रॉफी एलीट मुकाबले में गोवा ने पहले दिन छह विकेट पर 288 रन बनाए। सनेहल कौथानकर 116 रन बनाकर नाबाद हैं। बिहार के डेब्यू खिलाड़ी वासुदेव ने दो और सुमन ने एक विकेट चटकाया।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार और गोवा के बीच खेले जा रहे मैच के पहले दिन गोवा ने अपनी पहली पारी में 87 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। पणजी जिमखाना ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में बिहार की ओर से अंडर-23 टीम से प्रमोट किए गए वासुदेव और सुमन ने रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया।

दोनों खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित प्रथम श्रेणी प्रारूप में अपनी प्रतिभा दिखाने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। अपने डेब्यू मैच के पहले ही दिन वासुदेव ने दो विकेट और सुमन ने एक विकेट लेकर टीम के लिए योगदान दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा का कार्यक्रम, जानें कब से होंगी परीक्षाएं

मैच के पहले दिन गोवा की बल्लेबाजी में कप्तान अभिनव ने 73 रन और यश ने 28 रन बनाए। वहीं सनेहल कौथानकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 194 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 116 रन बनाए। दर्शन 24 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों बल्लेबाज दिन का खेल समाप्त होने तक क्रीज पर डटे हुए थे।

बिहार की गेंदबाजी में वासुदेव और सूरज ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि सुमन और खालिद को एक-एक विकेट मिला।

पहले दिन गोवा के छह विकेट गिरने के बाद बिहार के गेंदबाजों के सामने दूसरे दिन शेष चार विकेट जल्द हासिल कर गोवा की पहली पारी को समेटने की चुनौती होगी। इसके बाद बिहार के बल्लेबाजों पर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने और मैच में स्थिति बेहतर करने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें