फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नीतीश के नोटबंदी का समर्थन से कांग्रेस और राजद को हो रही है दिक्कत'

Sun, 27 Nov 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामविलास पासवान - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नोटबंदी के फैसले पर प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में खुलकर बोल रहे हैं। नीतीश कुमार के पीएम के फैसले की तारीफ करने से जहां, उनकी ही सरकार में शामिल पार्टियां असहज हैं। 
विज्ञापन

वहीं, मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान ने नीतीश के नोटबंदी का समर्थन करने का स्वागत करते हुए हिम्मत वाला कदम बाताया है। पासवान का कहना है कि नोटबंदी का विरोध करने वाले परेशान लोग हैं।

नीतीश कुमार की सरकार में शामिल राजद और कांग्रेस को सरकार से हटने की सलाह देते हुए पासवान ने कहा कि जदयू के नोटबंदी का समर्थन करने से अगर इन पार्टियों को दिक्कत है तो हटते क्यों नहीं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

- फोटो : Getty Images
गौरतलब है कि जदयू ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन करने का निर्णय लिया है। जदयू के इस निर्णय के बाद बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में शामिल कांग्रेस और राजद खामोश हैं।

8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के एलान के बाद नीतीश कुमार ने इस फैसले का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि कालेधन को लेकर पीएम मोदी का फैसला काबिले तारीफ है। लोगों को केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम से थोड़ी समस्या तो जरूर होगी लेकिन यह हमारी भविष्य की आर्थिक मजबूती के लिये लाभकारी सिद्ध होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें