फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : दस साल पहले गायब हुआ युवक बना फुटबॉलर, घर वापस लौटा

Fri, 23 Oct 2020 10:15 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
दस साल बाद घर लौटा राम मरांडी (नीली टी-शर्ट में) - फोटो : social media
विज्ञापन

बिहार के रानीगंंज इलाके में अपने परिवार से दस साल पहले बिछड़ा राम मरांडी अब राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल खिलाड़ी बन गया है। बिहार के रानीगंज प्रखंड के अंतर्गत आने वाले पोखरिया गांव के संथाल समुदाय के राम मरांडी दस साल बाद अपने परिवार से मिल गया है। 

विज्ञापन



राम अपने परिवार से सात साल की आयु में बिछड़ गया था, पूरे दस साल बाद अपने परिवार से मिलकर राम की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। गांव के लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें पता चला कि राम मरांडी नेशलन लेवल का फुटबॉल खिलाड़ी बन गया है। 

राम को सेना में भी नौकरी मिल गई थी लेकिन घर का पता ना होने के कारण छठा गया। जब राम सात साल का था और घर से गायब हो गया था, तब वो एक घरेलू नौकर के तौर पर काम करता था। बुधवार को राम मरांडी के परिवार वाले रांची से राम को लेकर जैसे ही गांव में पहुंचे तो उसे देखने के लिए पूरे गांव की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


परिजनों को खोजने में रानीगंज पुलिस के अलावा सबसे मुख्य भूमिका पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन चौरसिया ने निभाई है। अभिनंदन के इस काम की हर तरफ तारीख हो रही है। राम के पिता दुखिल मरांडी दस हजार रुपये के मवेशी बेचकर अपने बेटे को लेने रांची पहुंचा था।

दुखिल ने बताया कि दस साल पहले वो पंजाब में मजदूरी करते थे, उसी समय गांव के एक चिकित्सक ने अपनी बेटी के यहां काम कराने के लिए राम को दिल्ली भेज दिया, जहां से चार साल बाद वो भाग निकला। काफी खोजबीन के बाद भी वो नहीं मिला। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें