फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'बिहार में न्याय नहीं, सत्ता की राजनीति का प्रतीक बनी सरकार', राहुल का सीएम नीतीश पर तीखा हमला

Thu, 05 Jun 2025 05:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में एक डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना पर नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराध, बेरोजगारी और लोगों का पलायन आम बात हो गई है।
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गया में एक बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने वाले डॉक्टर जितेंद्र यादव की कथित तौर पर पिटाई को लेकर गहरी चिंता जताई है। इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में अपराध, बेरोजगारी और पलायन राज्य की पहचान बन गए हैं।
विज्ञापन


राहुल ने साधा निशाना
बिहार कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर जितेंद्र यादव को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि डॉक्टर पर यह हमला बलात्कार के आरोपी पक्ष की ओर से किया गया, क्योंकि उन्होंने पीड़िता की मां का इलाज किया था। इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बिहार सरकार की कड़ी आलोचना की।

'20 साल की सत्ता, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली'

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, "20 साल सत्ता में रहने के बावजूद नीतीश जी की डबल इंजन सरकार बिहार को न सुरक्षा दे सकी, न सम्मान, न विकास। अपराध, बेरोजगारी और पलायन – यही बन गई है नीतीश BJP सरकार की असली पहचान।" कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यह सरकार जनता को लाचार बनाकर सत्ता से चिपकी रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार अब "न्याय की नहीं, सत्ता की राजनीति" का प्रतीक बन चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार
विज्ञापन


'अब बहुत हो गया, बदलाव का वक्त है'
राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा, "अब बहुत हो गया। अन्याय के इस चक्र को तोड़ने और बिहार को सुरक्षा, आत्मसम्मान और गरिमा के रास्ते पर आगे ले जाने का समय आ गया है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें