फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: अदालत से लौटते वक्त राहुल गांधी ने रेस्त्रां में खाया डोसा, खुद किया बिल का भुगतान

Sun, 07 Jul 2019 09:59 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
रेस्त्रां में मसाला डोसा खाते राहुल गांधी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी शनिवार को मानहानि के एक मामले में पटना की अदालत में पेश हुए। मामले में जमानत मिलने के बाद वह कांग्रेस नेताओं के साथ मौर्यलोक स्थित बसंत विहार रेस्टोरेंट पहुंचे और वहां उन्होंने मसाला डोसा खाया। उन्हें अपने बीच देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन


पटना की एक अदालत में पेश होने और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा दायर मानहानि के मामले में जमानत मिलने के बाद गांधी वापसी की अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए हवाईअड्डे जा रहे थे। बीच रास्ते में गांधी ने कहा कि उन्हें भूख लग रही है और वह एक प्लेट डोसा खाना चाहते हैं।

राहुल के साथ कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल, प्रदेश पार्टी प्रमुख मदन मोहन झा और राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे। इसके बाद वे मौर्य लोक बाजार परिसर के नजदीक पहुंचे और सभी दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए मशहूर एक रेस्त्रां में गए।
विज्ञापन

 


सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता ने डोसा के साथ कॉफी ऑर्डर की और हवाईअड्डे के लिए रवाना होने से पहले इत्मिनान से खाने का लुत्फ उठाया। बिल का भुगतान उन्होंने खुद किया और वेटर को टिप भी दी। कई लोगों ने गांधी की खाना खाते हुए तस्वीरें ली। वहीं राहुल ने खाने की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अगर दोबारा मौका मिलेगा तो वह यहां जरूर आएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें