राजद और जदयू के बीच गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने शनिवार को कहा कि यदि गैर-भाजपा दलों का गठबंधन होता है और महाराष्ट्र के फार्मूले को लागू किया जाता है, तो भाजपा हार जाएगी। इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
रघुवंश प्रसाद सिंह लंबे समय से आजेडी और जेडीयू के साथ आने की वकालत करते रहे हैं। उन्होंने कहा था, नीतीशजी को आप जानते हैं। वह निश्चित रूप से पाला बदलेंगे लेकिन कोई भी व्यक्ति इसकी भविष्यवाणी नहीं कर सकता है कि वह कब करेंगे या क्या करेंगे। इससे पहले भी कई बार यह हो चुका है। यह आश्चर्यजनक नहीं है।