फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग के आरोप में मेडिकल कालेज की 54 छात्राओं पर लगाया 25-25 हजार का जुर्माना

Mon, 20 Nov 2017 04:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
दरभंगा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
रैगिंग के मामले पर बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने सख्त एक्शन लेते हुए वहां पढ़ने वाली 54 लड़कियों पर 13.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इन लड़कियों के खिलाफ वहां पढ़ने वाली एक जूनियर ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ‘पापा .....बचा लो, वे मुझे मार डालेंगे’

कॉलेज प्रशासन ने हर लड़की पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है, जिसका कुल जोड़ 13.50 लाख होगा। अगर लड़कियों ने 25 नवंबर तक जुर्माना नहीं दिया तो उनके खिलाफ कोई और एक्शन भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन

MCI के कहने पर हुआ एक्शन

प्रतीकात्मक तस्वीर
क्या है मामला: मेडिकल की एक फर्स्ट ईयर की छात्रा ने अपनी सीनियरों पर आरोप लगाया था कि वे उसको कई दिनों से परेशान कर रही हैं। जिन 54 लड़कियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है और जिसने शिकायत दर्ज करवाई है उसकी पहचान फिलहाल नहीं बताई गई है।

बता दें कि कॉलेज प्रशासन ने यह एक्शन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) की शिकायत पर लिया है। एक्शन के लिए MCI ने ही कॉलेज को पत्र लिखा था। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई एंटी रैगिंग लॉ के तहत हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें