लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को बिहार में सरकार गंवानें के बाद विधानपरिषद में भी बड़ा झटका लगा है। विधानपरिषद में आरजेडी की ओर से नेता प्रतिपक्ष के लिए नामित राबड़ी देवी के नामांकन को खारिज कर दिया गया है। विधानपरिषद ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के पास उतने एमएलसी नहीं है कि राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया जाए।
शरद यादव से मिले RJD नेता, लालू प्रसाद के साथ बनाएंगे एंटी-नीतीश फ्रंट!
बिहार विधान परिषद यानि ऊपरी सदन में कुल 75 सदस्य होते हैं। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए 9 सदस्यों का होना जरूरी है, पर आरजेडी के पास मौजूदा समय में सिर्फ 7 ही एमएलसी हैं।
बिहार विधानसभा परिषद के डिप्टी चेयरमैन हारुन राशिद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए 9 एमएलसी के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं। पर आरजेडी के पास सिर्फ 7 एमएलसी हैं। इस तरह से उनके आवेदन का फॉर्म ही अधूरा था, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया।
जेडीयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी के पास लालू परिवार के अलावा कोई दूसरा कार्यकर्ता या नेता किसी पद के लिए बने ही नहीं है।
गौरतलब है कि राबड़ी देवी साल 2012 में बिहार विधानसभा की सदस्य के तौर पर दूसरी बार सदन में आई थी। उनकी सदस्यता 2018 तक है।