फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news: शोक सभा में जा रहीं सास-बहू को ईंट लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत

Sat, 10 May 2025 11:51 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सास और बहू की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक पर बैठकर किसी रिश्तेदार के यहां मैय्यत (शोक सभा) में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिखलते परिजन - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले में एक भीषण सड़क हादसे में सास और बहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही यह खबर परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। यह हादसा डगरूआ थाना क्षेत्र के करयात गांव में हुआ। सास रेहाना खातून (उम्र 50 साल) और बहू हुस्न आरा (उम्र 22 साल) एक ही बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां मैय्यत (शोक सभा) में शामिल होने जा रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में महिला का पति (हुस्न आरा के पति) घायल हो गया है। मृतकों की पहचान करयात वार्ड नंबर 6 के निवासी सैफुल रहमान की पत्नी रेहाना खातून और बहू हुस्न आरा (पति मोहम्मद रोजित) के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: प्लेटफॉर्म पर बने कंक्रीट का यात्री शेड गिरने से चार लोग घायल, ट्रेन के आने का कर रहे थे इंतजार
विज्ञापन


इस हादसे को लेकर मृतकों के परिजनों ने बताया कि सास अपने बहू और बेटे के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां मैय्यत (शोक सभा) में शामिल होने जा रही थीं। जब वे करयात गांव के पास बरसोनी से टौली दुबैली जाने वाली सड़क पर पहुंचे, तभी ईंट से भरा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सास-बहू की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे सैफुल रहमान के बेटे मोहम्मद आलम सड़क किनारे गिर पड़े, जिससे उनकी जान बच गई। इस हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे इलाके में मातम छा गया और घर के लोग रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद डगरूआ थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। डगरूआ थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें