फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर मुख्यमंत्री करेंगे सीमांचल का दौरा, करेंगे हाई-लेवल मीटिंग

Fri, 09 May 2025 10:43 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीमांचल का दौरा करेंगे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वह सीमावर्ती जिलों में हाई-लेवल मीटिंग भी करेंगे।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर बिहार सरकार ने सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय बैठक में सभी सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सीमावर्ती जिलों में पुलिस और प्रशासन की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Bihar Police : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखिये अपना परिणाम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को सीमांचल क्षेत्र का दौरा करेंगे और पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों के वरीय अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग करेंगे। इस दौरान व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि सभी सीमावर्ती जिलों में पूरी तरह चौकसी रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं पर कड़ी नजर रखें। आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं पर कड़ी नजर रहे। सीमावर्ती जिलों के सभी महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी जाए और लगात सघन गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : थाने का दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने की कार्रवाई

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कटिहार जिले के कुरसेला में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए 8 लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। वे पूर्णिया के बरहरा कोठी पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलकर दुःख की घड़ी में शामिल होंगे और आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है और आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें