फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एनएच-327 पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रैक्टर में सोलर पैनल लदे ट्रक ने मारी टक्कर; छह बच्चों के पिता की मौत

Tue, 26 May 2026 02:26 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज में एनएच-327 पर खड़े ट्रैक्टर को सोलर पैनल लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर मालिक राजू यादव की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक और उपचालक घायल हो गए। मृतक छह बच्चों के पिता थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
ट्रैक्टर मालिक की सड़क हादसे मे हुई मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज अंतर्गत कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच-327 पर पीपरीथान चौक के समीप खड़े ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे सोलर पैनल लदे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पीछे से आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में लिया
मृतक की पहचान राजू यादव (52) के रूप में हुई है, जो ठाकुरगंज के माणिकपुर गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि मकई से लदा ट्रैक्टर ठाकुरगंज से गलगलिया स्थित फैक्ट्री जा रहा था। इसी दौरान पीपरीथान चौक के पास चालक वाहन रोककर नीचे उतरा था। तभी ट्रैक्टर के पास खड़े राजू यादव को पीछे से आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सोलर पैनल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रक के केबिन में चालक और उपचालक फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और एनएच-327 पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर कुर्लीकोट पुलिस थाना मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: पटना में गंगा स्नान बना काल, चार युवक डूबे; तीन की मौत, एक की तलाश जारी
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, राजू यादव अपने पीछे छह बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। इस मामले में थाना अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें