फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: किशनगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

Fri, 25 Jul 2025 04:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज जिले के टैंगरमारी सालकी गांव में 20 वर्षीय नवविवाहिता जूही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई मोहम्मद नदीम कौसर ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए किशनगंज सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय जूही के रूप में हुई है। मृतका के भाई मोहम्मद नदीम कौसर ने किशनगंज सदर थाना में आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नदीम के अनुसार, तीन साल पूर्व उनकी बहन जूही का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज से शाहबाज (पिता अली हुसैन), निवासी टैंगरमारी सालकी, किशनगंज के साथ हुआ था। विवाह के समय परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने पाँच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करनी शुरू कर दी।

परिवार द्वारा एक लाख रुपये दिए जाने के बावजूद जूही को प्रताड़ित किया जाता रहा। नदीम का कहना है कि 17 जुलाई को जूही मायके आई थी और उसने बताया था कि ससुराल वाले अब भी चार लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और उसे प्रतिदिन शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। 18 जुलाई को ससुराल वाले जूही को लेने मायके पहुंचे और गांववालों के सामने प्रताड़ना न करने का वादा करते हुए उसे साथ ले गए। लेकिन 22 जुलाई की शाम नदीम को सूचना मिली कि जूही की मौत हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लखीसराय में सनसनीखेज वारदात, 14 वर्षीय किशोर का झाड़ियों में मिला रक्तरंजित शव, गोली लगने की आशंका
विज्ञापन


जब वे ससुराल पहुंचे तो देखा कि बहन का शव बरामदे में पड़ा हुआ था और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे। नदीम ने आरोप लगाया कि जूही की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। मृतका के शरीर पर मारपीट के कई निशान भी पाए गए हैं। जूही के भाई ने शाहबाज, साईबा, नूरजबीं और महजबी (सभी पिता अली हुसैन) के खिलाफ नामजद आवेदन देकर न्याय की मांग की है। आवेदन मिलने के बाद किशनगंज सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें