फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, ताजिया के दौरान पथराव; आधा दर्जन घायल

Sat, 27 Jun 2026 07:31 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

अररिया के जोगबनी में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान करबला मैदान में अचानक पथराव हो गया। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए और कई दुकानों के शीशे टूट गए। पुलिस और एसएसबी ने हालात पर काबू पा लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
घटनास्थल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के अररिया जिले के जोगबनी में शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान अचानक हुए उपद्रव से अफरा-तफरी मच गई। चाणक्य चौक स्थित करबला मैदान में नेपाल के रानी (मटियरवा) क्षेत्र से पहुंचे ताजिया जुलूस के दौरान विवाद के बाद पथराव शुरू हो गया। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि आसपास की कई दुकानों के शीशे भी टूट गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करबला मैदान में जोगबनी के विभिन्न मोहल्लों से आए ताजिया जुलूस पहले से मौजूद थे। इसी बीच नेपाल की ओर से आए जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। अचानक हुई इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे कई लोग घायल हो गए। पथराव की चपेट में आने से आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन
घटना की जानकारी मिलते ही जोगबनी के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार, थानाध्यक्ष महादेव कामत और एसएसबी के अधिकारी हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए जाने के बाद हालात पूरी तरह काबू में आ गए। उपद्रव करने वाले लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 179/02 के आसपास स्थित करबला मैदान, चाणक्य चौक और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस और एसएसबी के जवानों की तैनाती कर दी गई है। पूरे इलाके की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि दोबारा किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: 'अब आत्मदाह ही रास्ता', निशांत कुमार के निरीक्षण के बाद निलंबित डॉक्टर ने क्यों कही यह बात?
विज्ञापन


वीडियो फुटेज से होगी आरोपियों की पहचान
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें