फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में फिर दिखा रफ्तार का कहर: बेकाबू हाइवा ट्रक ने सरकारी शिक्षक को रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

Sat, 24 Jan 2026 07:46 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पूर्णिया के नेवालाल चौक पर तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नवीन कुमार भगत को कुचल दिया। ड्यूटी पर जाते समय हुए इस हादसे में घायल शिक्षक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हाइवा जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शव के पास रोते बिखलते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के नेवालाल चौक के समीप एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार हाइवा ने ड्यूटी पर जा रहे सरकारी शिक्षक को कुचल डाला। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा, रामपुर घोड़घाट निवासी 45 वर्षीय नवीन कुमार भगत के रूप में हुई है। वे प्राथमिक विद्यालय घुस्की टोला में पदस्थापित थे और वर्तमान में मरंगा के कृष्णापुरी हाता में रह रहे थे।

परिजनों के अनुसार, नवीन कुमार भगत हर रोज की तरह अपने घर से विद्यालय के लिए निकले थे। जैसे ही वे नेवालाल चौक से बेलौरी की ओर मुड़े, सामने से आ रहे काल बने हाइवा ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को अपनी ओर आता देख चालक हाइवा छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पढ़ें- Bihar News : हत्या के बाद 'पुलिस' की गाड़ी में घर के सामने लाश फेंका था, अब हत्याकांड में तीन गिरफ्तार

स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि हाइवा को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें