फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: कल किशनगंज पहुंचेगा चुनावी रथ, चार विधानसभा वाले जिले में महागठबंधन और AIMIM का कब्जा; जानें

Wed, 29 Oct 2025 02:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को किशनगंज पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।

विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल 30 अक्तूबर 2025 दिन गुरुवार की सुबह आठ बजे ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर किशनगंज में होगी। अमर उजाला पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे युवाओं से चर्चा की जाएगी। फिर शाम 4 बजे से कार्यक्रम में सभी पार्टी के नेता/प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधि/समर्थकों और आम लोगों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। ऐसे में आइये जानते हैं किशनगंज का इतिहास।
विज्ञापन


किशनगंज जिले में चार विधानसभा सीट है। किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन और ठाकुरगंज। इस चार विधानसभा क्षेत्रों वाले किशनगंज जिले पर फिलहाल महागठबंधन और AIMIM का दबदबा है। वर्ष 2020 में AIMIM के दो विधायक जीते थे, और एक राजद और एक कांग्रेस के विधायक थे। हालांकि AIMIM छोड़कर दोनों विधायक राजद में शामिल हो गए थे। जिसके बाद जिले में चारों विधायक महागठबंधन के हो गए थे। यहां एनडीए को अक्सर हार का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस बार किशनगंज विधानसभा सीट और ठाकुरगंज विधानसभा सीट में एनडीए मजबूत प्रत्यांशी उतारे है और काटे का टक्कर देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रही किशनगंज सीट
किशनगंज विधानसभा को लेकर बात करें तो यह सीट हमेशा से कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। यहां मुस्लिम आबादी अधिक है। इसके बाद हमारी गाड़ी कोचाधामन विधानसभा जाएगी। कोचाधामन विधानसभा को जिले की हॉट सीट माना जाता है। यहां राजद ने अपने वर्तमान विधायक का टिकट काटकर जदयू छोड़ चुके मास्टर मुजाहिद को उम्मीदवार बनाया है। इसी वजह से यह सीट इस बार खासा चर्चा में है। इसके बाद हमारी गाड़ी बहादुरगंज विधानसभा पहुंचेगी। इस सीट पर एआईएमआईएम ने तौसीफ आलम को प्रत्याशी घोषित किया है। ओवैसी ने उन्हें उस समय ही उम्मीदवार घोषित कर दिया था जब उन्होंने पार्टी ज्वाइन की थी। वहीं महागठबंधन ने राजद विधायक का टिकट काटकर जनसुराज छोड़ चुके मुसब्बिर आलम को उम्मीदवार बनाया है।


2020 के चुनावी नतीजे 

विधानसभा सीट विजेता उम्मीदवार पार्टी
बहादुरगंज मो. अंजार नईमी AIMIM
ठाकुरगंज सऊद आलम राजद
किशनगंज (सदर) इजहारुल हुसैन कांग्रेस
कोचाधामन मो. इजहार आसिफ AIMIM

क्या हैं यहां के मूल मुद्दे
किशनगंज जिले के मुख्य मुद्दे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के हैं। यहां से अधिकतर लोग पलायन को मजबूर हैं। यहां हर चुनाव में AMU का मुद्दा काफी चर्चा में रहता है। बहादुरगंज विधानसभा के टेढ़ागाछ में काफी बदहाली है, यहां आज भी लोगों के पास बुनियादी चीजों की कमी है। 
विज्ञापन


पढ़ें: 'पीएम मोदी का दिल अहमदाबाद में, नीतीश का राजगीर में और लालू का बेटे में बसता है', ओवैसी का तंज

सत्ता का संग्राम कार्यक्रम प्रस्तावित
सुबह 8 बजे: किशनगंज मुख्यालय (पश्चिमपाली) 
दोपहर 12 बजे: कन्हैयाबाड़ी (कोचाधामन)
शाम 4 बजे: बहादुरगंज कॉलेज चौक, पेट्रोल पंप के पास 

विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें