फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- इस बात को लेकर हुआ था विवाद, हत्या कर फेंक दिया

Tue, 24 Jun 2025 12:20 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

युवक का शव सड़क किनारे खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मामूली सी बात पर विवाद हुआ थार मारपीट में शरत की जान चली गई। पुलिस से अपील है कि वह हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की जांच करते पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में घर से दो किलोमीटर की दूरी पर नहर किनारे खेत में एक युवक का शव मिला है। युवक के गले में रस्सी लपटी हुई थी। वहीं शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बाजार जाने के दौरान रास्ते में साइकिल हटाने के विवाद में हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल कलेक्ट किया की है। घटना धमदाहा थानाक्षेत्र के तरौनी नहर के किनारे हुई है। मृतक की पहचान धमदाहा थानाक्षेत्र के किशनपुर बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर 08 रिझा टोल निवासी बंदे उरांव के पुत्र शरत उरांव (34 वर्षीय) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दोस्त के साथ घूमने के लिए बाजार गया था
परिजनों ने बताया कि शरत अपने एक चचेरे भाई नीरज कुमार और अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए बाजार गया था। बाजार से लौटने के दौरान अपने दोस्त को घर छोड़कर पैदल ही दोनों भाई घर लौट रहा था। लौटने के दौरान सड़क के बीचों बीच कुछ लोग साइकिल लगाकर खड़ा था। शरत ने साइकिल हटाने को कहा, जिससे विवाद हो गया और उन लोगों ने दोनों भाई के ऊपर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट को देखकर नीरज तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
कभी सीएम नीतीश कुमार के दोस्त, फिर दुश्मन भी रहे थे 'दादा'; दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि आज
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से दो किमी दूर मिला शरत उरांव का शव

घटना की जानकारी के बाद परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे वहां पर नीरज नहीं थे। आसपास काफी खोजबीन भी की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सोमवार को घर से दो किलोमीटर की दूरी स्थित तरौनी नहर के पास अज्ञात लाश मिला। जिसकी पहचान शरत उरांव के रूप में की गई। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और एफएसएल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है। वहीं धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि शव के गले में रस्सी लपटी हुई थी, जिससे यह प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें