फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चलते ऑटो से गिरी महिला, इलाज के दौरान टूटी सांसें; दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

Sat, 09 May 2026 05:54 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: पूर्णिया में चलते ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई खुशबू देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। महिला की मौत से दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो छोटे बच्चों से उनकी मां का साया छीन लिया। सदर थाना क्षेत्र के रामबाग की रहने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के ससुराल और मायके, दोनों जगहों पर मातम पसरा हुआ है। मृतका की पहचान रामबाग निवासी हरिनंदन पासवान की पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


चलते ऑटो से गिरकर हुई गंभीर घायल
परिजनों के अनुसार, खुशबू देवी अपने मायके कटिहार जिले के डूमर छोहर गई हुई थीं। शुक्रवार शाम वह किसी जरूरी काम से ऑटो (टेंपू) से बाजार जा रही थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलते ऑटो से सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत समेली स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान हुई मौत
बेहतर इलाज की उम्मीद में परिजन खुशबू देवी को पूर्णिया जीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का एलान- शहर की तरह गांवों और अमीरों की तरह गरीबों को मेडिकल सुविधाएं देंगे
विज्ञापन


दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
इस हादसे ने दो छोटे बच्चों से उनकी मां को हमेशा के लिए छीन लिया। रामबाग स्थित ससुराल में परिजनों और पड़ोसियों की आंखें नम हैं, वहीं कटिहार स्थित मायके में भी बेटी की मौत के गम में चूल्हा तक नहीं जला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें