फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेम, शादी और फिर प्रताड़ना: दहेज न मिलने पर महिला को घर से निकाला; पति ने अपनाने से किया इनकार

Fri, 05 Jun 2026 03:52 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के धमदाहा में एक महादलित महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर धोखाधड़ी, दहेज मांगने, जातीय प्रताड़ना और घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एससी-एसटी थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
लड़के की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र से एक महिला द्वारा पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। महादलित समुदाय से संबंध रखने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि प्रेम संबंध के बाद उससे कोर्ट मैरिज की गई, लेकिन कुछ समय बाद दहेज और जातिगत आधार पर प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


बाद में लिया शादी करने का निर्णय
पीड़िता चांदनी कुमारी (24 वर्ष), निवासी ग्राम बंशी पुरंदाहा, ने एससी-एसटी थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वर्ष 2022 में इलाज के दौरान उसकी पहचान धमदाहा उत्तर टोला निवासी गोपाल कुमार शर्मा से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में विवाह का निर्णय लिया गया।

दोनों ने कोर्ट मैरिज की
महिला के अनुसार, 2 जनवरी 2026 को दोनों ने कोर्ट मैरिज की। उनका आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। उन्हें उनकी जाति को लेकर अपमानित किया जाने लगा और मायके से नकद राशि तथा मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं होने पर की मारपीट की गई
पीड़िता का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह धमदाहा में किराये के मकान में रहने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह समाज के कुछ लोगों के साथ ससुराल पहुंची तो उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उसके अनुसार, पति ने उसे पत्नी मानने से भी इनकार कर दिया। विरोध करने पर जातिसूचक टिप्पणियां और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें-  Bihar News : खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज
विज्ञापन


मामले की शिकायत मिलने के बाद एससी-एसटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें