फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: '80 बार पेपर लीक से टूट चुके छात्र', पप्पू यादव का बड़ा दावा, खान सर-रौशन सर विवाद पर भी खोला मोर्चा

Tue, 09 Jun 2026 06:14 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnia: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने खान सर और रौशन सर विवाद के बीच शिक्षा माफिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के कोचिंग संस्थानों को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने देश में बार-बार हो रहे पेपर लीक पर भी चिंता जताई और छात्रों की मानसिक स्थिति का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में चर्चित शिक्षक खान सर और रौशन सर से जुड़े हालिया विवाद के बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है। सांसद ने आरोप लगाया है कि कोटा, दिल्ली और बेंगलुरु के शिक्षा माफिया बिहार के उभरते कोचिंग उद्योग और यहां के शिक्षकों को बदनाम करने की एक गहरी साजिश रच रहे हैं। यह बातें उन्होंने पूर्णिया में दरोगा बहाली में चयनित छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के दौरान कहीं। इसके साथ ही सांसद ने स्थानीय आधार सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई।

विज्ञापन


खान सर-रौशन सर का किया बचाव
सांसद पप्पू यादव ने कोचिंग उद्योग और मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पटना के कोचिंग संस्थान आज पूरे देश और कोटा को सीधी टक्कर दे रहे हैं। इसी सफलता से घबराकर बड़े शहरों के कोचिंग माफिया यहां के संस्थानों को निशाना बना रहे हैं। खान सर और रौशन सर का जिक्र करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया और बड़े यूट्यूब चैनलों द्वारा चलाए जा रहे दुष्प्रचार की निंदा की। सांसद ने कहा कि गलतियां किसी से भी हो सकती हैं और कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन देश के गौरव माने जाने वाले शिक्षकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पेपर लीक पर फूटा गुस्सा 
सांसद ने देश में बार-बार हो रहे पेपर लीक पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश में अब तक 80 से अधिक बार पेपर लीक हो चुके हैं। दिल्ली में बैठकर सरकार के साथ सांठगांठ करने वाले असली माफिया ही प्रश्नपत्र तय करते हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। NEET परीक्षा में हो रही धांधली के कारण छात्र मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। बच्चे आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा रहे हैं और अपने माता-पिता को पत्र लिख रहे हैं कि उनमें दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं बची है। उन्होंने युवाओं से नकारात्मकता से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन


आधार केंद्र की अव्यवस्था देख सांसद का चढ़ा पारा
दरोगा अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह के बाद सांसद पप्पू यादव ने स्थानीय आधार सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण परेशान हो रहे आम लोगों की बेबसी को देखकर सांसद का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके से ही आधार (UIDAI) के उच्च अधिकारियों को फोन मिलाकर कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में तत्काल सुधार करने की सख्त चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें: कोशी नदी में पलटी ओवरलोड नाव, मची चीख-पुकार! 20-25 लोग थे सवार, 6 गंभीर घायल, प्रशासन पर उठे सवाल
विज्ञापन


लंबी कतारें, भूखे-प्यासे लोग और भावुक हुए सांसद
निरीक्षण के दौरान केंद्र पर हजारों लोग लंबी कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जिनमें भारी संख्या में महिलाएं, गोद में बच्चे लिए माताएं और बुजुर्ग शामिल थे। अंदर कुल 8 काउंटर संचालित थे, लेकिन आवेदकों की भारी भीड़ के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लोगों ने सांसद को बताया कि वे सुबह से भूखे-प्यासे लाइनों में खड़े हैं। बुजुर्गों और महिलाओं का दर्द सुन पप्पू यादव भावुक हो गए। उन्होंने केंद्र के कर्मियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि जनता को परेशान करने वाली यह मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें