फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News:ममता हुई शर्मसार, मां ने ठंड में नवजात को मरने के लिए फेंका; शव ले जाने वाली दो युवतियां बनीं रहस्य

Wed, 26 Nov 2025 08:36 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक मां ने कड़ाके की ठंड में अपने नवजात को सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। कड़ाके की ठंड में एक मां ने अपने नवजात शिशु को सड़क किनारे एक गड्ढे में मरने के लिए फेंक दिया। मानवता को शर्मसार करने वाले इस कृत्य के बाद मामला तब और रहस्यमय हो गया, जब नवजात के शव को दफनाने की तैयारी कर रहे ग्रामीणों के बीच अचानक दो अज्ञात युवतियां पहुंचीं और जबरन शव लेकर फरार हो गईं।
विज्ञापन


यह घटना रायपुरा मध्य विद्यालय के समीप की है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह विद्यालय के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने गड्ढे से किसी के रोने की आवाज़ सुनी। पहले उन्हें लगा कि शायद कोई जानवर फंसा होगा, लेकिन पास जाकर देखा तो खून से लथपथ एक नवजात शिशु बेतरतीबी से पड़ा हुआ था। बच्चे के शरीर पर कई खरोंच और ताजे जख्म थे, और उसकी नब्ज बहुत धीमी चल रही थी।

ये भी पढ़ें- Bihar News: 12.43 करोड़ की संपत्ति मिली उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों से, कहा- मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया गया
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन उपचार मिलने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने घंटों की आपसी चर्चा के बाद लावारिस नवजात का अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया और दफनाने की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान भीड़ को चीरते हुए अचानक दो युवतियां वहां आईं। उन्होंने ‘सम्मानजनक अंतिम संस्कार’ की बात कहते हुए नवजात का शव उठाया और लोगों के विरोध के बावजूद जबरन लेकर वहां से फरार हो गईं। युवतियों की पहचान और उनके गांव के बारे में ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, जिससे उनके इरादों को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि युवतियां दत्तक ग्रहण की कोशिश से जुड़ी हो सकती हैं, वहीं कुछ ग्रामीणों को आशंका है कि यह किसी बड़ी साजिश या सबूत मिटाने का प्रयास भी हो सकता है। भवानीपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिल गई है और जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नवजात को किसने फेंका और शव को ले जाने वाली युवतियां कौन थीं। जल्द ही मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भवानीपुर के तेलियारी में भी एक नवजात को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया था, जिसे एक ग्रामीण दंपति ने बचाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें