फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मटन पार्टी पड़ी भारी! कार में बैठे दोस्तों पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; इलाके में मचा हड़कंप

Mon, 18 May 2026 09:34 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के कॉलेज चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार दो दोस्तों को गोली मार दी। छिनतई के विरोध में हुई फायरिंग में एक युवक की हालत गंभीर है। दोनों घायलों का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
मामले की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। के-हाट थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज चौक के पास सोमवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने छिनतई की कोशिश के दौरान कार सवार दो युवकों को गोली मार दी। घटना में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


मटन पार्टी के बाद हुई वारदात
घायलों की पहचान कटिहार जिले के हृदयगंज निवासी अमन कुमार सानू और उसके दोस्त रोहित कुमार के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां अमन कुमार सानू की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अमन कुमार सानू ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने कटिहार से पूर्णिया आया था। सभी दोस्तों ने पहले साथ बैठकर मटन पार्टी की और फिर कार में बैठकर कॉलेज गेट के पास बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे।

विरोध करने पर दागी दी गोलियां
पीड़ितों के अनुसार, अपराधियों ने कार का गेट खोलने को कहा। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी गई। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली अमन कुमार सानू की बांह को चीरते हुए पेट के पास जा लगी, जबकि दूसरी गोली कार में बैठे रोहित कुमार के हाथ में लगी। गोलीबारी के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: गया में खतरे की घंटी! इन तीन रूटों पर सफर करने से पहले पढ़ लें आईआईटी की यह रिपोर्ट
विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही उदय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें