फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जोरदार धमाके से दहला कुरकुरे का गोदाम, युवक की हालत गंभीर; कारण पता लगाने में जुटी पुलिस

Fri, 11 Apr 2025 10:24 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गोदाम पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहीं पुलिस अब धमाके के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। 
विज्ञापन
इलाजरत घायल युवक - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में एक कुरकुरे गोदाम में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि गोदाम की बिल्डिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इधर हादसे के तुरंत बाद युवक को आनन-फानन में पूर्णिया जीएमसीएच और फिर वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। घटना देर रात के नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के आलमनगर गांव में घटी है। घायल युवक की पहचान के नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी सिंटू कुमार (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

धमाके में घायल हुए सिंटू
घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक के पिता मोहन साह ने बताया कि देर रात करीब एक बजे किसी अंजान शख्स का फोन उनके बेटे सिंटू कुमार के मोबाइल पर आया था। इसके बाद वह बाइक से आलमनगर गांव स्थित गोदाम के लिए निकल गया था। इसके कुछ ही देर बाद गोदाम के आसपास के लोगों का फोन आया और धमाके में सिंटू के घायल होने की बात बताई। वहां पहुंचने पर धमाके से गोदाम पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया।

 

इलाजरत घायल युवक

बिल्डिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
ग्रामीणों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि गोदाम की ईंटें, खिड़कियां और दरवाजे के पल्ले क्षतिग्रस्त होकर बिखर गए। विस्फोट को लेकर लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हैं। हालंकि, विस्फोट किन वजहों से हुआ, अब तक यह साफ नहीं हो सका है। मामले की जानकारी देते हुए के नगर थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। विस्फोट की वजहों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि गोदाम की ईंटें, खिड़कियां और दरवाजे के पल्ले क्षतिग्रस्त होकर बिखर गए। बिल्डिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के कहर ने एक दिन में 61 की जान ली; जानें, आज किस जिले में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें