फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Purnea Election Results: नहीं चला मोदी, नीतीश और तेजस्वी का फैक्टर; पप्पू यादव ने निर्दलीय ही फहराया अपना झंडा

Tue, 04 Jun 2024 08:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea Lok Sabha Result 2024: पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारा एक-एक कार्यकर्ता, बिहार और पूर्णिया में मरने की तैयारी करके आए। हर माथे पर कफन होगा। हमने अपील की है कि इंडी गठबंधन के सभी उम्मीदवार और कार्यकर्ता लोकतंत्र को बचाएं, हम पूरा सहयोग करेंगे।
 
विज्ञापन
पूर्णिया से पप्पू यादव ने दर्ज की जीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट के नतीजे ने साफ कर दिया है कि यहां मोदी, नीतीश और तेजस्वी यादव का फैक्टर बिल्कुल भी नहीं चला। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पप्पू यादव ने यहां से जीत कर अपना झंडा गाड़ दिया है। पप्पू यादव ने इस सीट से बड़ी जीत हासिल कर अपने विरोधियों को तगड़ा जवाब दिया है। पूर्णिया लोकसभा सीट पर एनडीए को जीत आसान लग रही थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, समय के साथ पप्पू यादव सीट पर बढ़त बनाते गए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पप्पू यादव ने चुनाव से ठीक पहले अपनी पार्टी का कांग्रेस में इसलिए विलय किया था, ताकि उन्हें पूर्णिया सीट से टिकट दिया जाए। यह सीट बाद में आरजेडी के खाते में चली गई। उसके बाद पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने बड़ी जीत हासिल की है। पप्पू यादव के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती थी। उनके सामने जेडीयू से संतोष कुशवाहा और आरजेडी से बीमा भारती थे। पप्पू ने दोनों को मात दे दी है। पूर्णिया सीट से पप्पू यादव 23,847 वोट के अंतर से जीत चुके हैं। 

विज्ञापन

पूर्णिया से पप्पू यादव ने दर्ज की जीत - फोटो : अमर उजाला
'इंडी गठबंधन के सभी उम्मीदवार-कार्यकर्ता लोकतंत्र को बचाएं'
वहीं, पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारा एक-एक कार्यकर्ता, बिहार और पूर्णिया में मरने की तैयारी करके आए। हर माथे पर कफन होगा। हमने अपील की है कि इंडी गठबंधन के सभी उम्मीदवार और कार्यकर्ता लोकतंत्र को बचाएं, हम पूरा सहयोग करेंगे। मतगणना को पारदर्शी रखें। वरना मरता क्या न करता, जबरदस्ती लोकतंत्र की हत्या होगी तो महाभारत का संग्राम होगा।
 
पप्पू को सूट करती है निर्दलीय राजनीति
पप्पू यादव की यह बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में तीसरी और कुल मिलाकर चौथी चुनावी जीत है। इससे साफ हो रहा है कि पप्पू को निर्दलीय राजनीति सूट करती है। पप्पू ने अपने चुनावी सफर का आगाज भी बतौर निर्दलीय चुनाव लड़कर ही किया था। हालांकि, वह विधानसभा चुनाव था। पप्पू यादव 1990 में मधेपुरा की सिंहेश्वर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े और जीते।
 
पप्पू यादव तीसरी बार निर्दलीय सांसद
पप्पू यादव इससे पहले भी दो बार निर्दलीय सांसद रहे हैं और दोनों ही बार वह पूर्णिया सीट से ही संसद पहुंचे थे। पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से 1991 और 1999 का चुनाव भी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार ही जीता था। पप्पू यादव 1996 में पूर्णिया से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीते थे। वह मधेपुरा सीट से भी दो बार सांसद रहे हैं और दोनों ही बार आरजेडी के टिकट पर। पप्पू यादव कुल छह बार सांसद रहे, जिसमें दो बार वह आरजेडी से जीतकर पहुंचे तो एक बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर। यह तीसरा मौका है जब पप्पू यादव बतौर निर्दलीय चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। कुल मिलाकर देखें तो पप्पू यादव 2014 के चुनाव तक विधानसभा और लोकसभा के कुल चार चुनाव बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीत चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें