आर्मी चालक का शव लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के पूर्णिया के जीरोमाइल के पास तेज रफ्तार कंटेनर और आर्मी गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में आर्मी गाड़ी चालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास हुई। जहां रांची से सिक्किम जाने के दौरान जीरोमाइल के पास साइकिल बचाने के दौरान कंटेनर और आर्मी गाड़ी में टक्कर हुई है। मृतक आर्मी जवान की पहचान महाराष्ट्र तालुका बेसमंत हिंगोली निवासी बाहलकर एकनाथ के बेटे अंकुश एकनाथ (25) के रूप में की गई है।
घटना को लेकर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि रांची से सिक्किम आर्मी कैंप जा रहे थे। इसी दौरान जीरोमाइल के पास अचानक एक साइकिल क्रॉस करने लगी, उसी को बचाने का दौरान आर्मी गाड़ी कंटेनर में टकरा गई। इस घटना में आर्मी गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद आर्मी जवानों में मातम पसरा हुआ है। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि शव का पंचनामा और कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।