फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिया गैंगरेप कांड: हैवानियत के बीच राजनीतिक घमासान, मुख्य आरोपी की सांसद के साथ तस्वीर वायरल

Thu, 15 Jan 2026 09:00 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। मुख्य आरोपी मो. जुनैद को गिरफ्तार किया गया है, जो इलाके में रसूखदार और सक्रिय राजनीति में जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
एक ही माला में सांसद पप्पू यादव और मुख्य आरोपी जुनैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले से सामने आई सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. जुनैद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन जुनैद की गिरफ्तारी के बाद जो खुलासे हो रहे हैं, उन्होंने इस मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है।

घटना चार दिन पहले हुई थी, जब आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवती को सरेराह अगवा किया। अपराधियों ने उसे जबरन एक मोटर गैराज में ले जाकर पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को जबरन शराब पिलाई गई और उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। इस घटना ने एक बार फिर बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के बेखौफ हौसलों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

मुख्य आरोपी मो. जुनैद इलाके का रसूखदार शख्सियत बताया जा रहा है। उसकी पत्नी वर्तमान में उप मुखिया हैं और जुनेद का सक्रिय राजनीति में गहरा हस्तक्षेप रहा है। गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसमें जुनैद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के साथ नजर आ रहा है। दोनों एक ही माला पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनके करीबी रिश्ते का संकेत मिलता है। हालांकि, इस तस्वीर की सटीकता और समय की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन

 

पढ़ें- छात्रा अपेक्षा की रहस्यमय मौत: शव के पोस्टमार्टम में गोली लगने का संदेह, परिजनों के बयान जांच के घेरे में; बताया क्या था?

विज्ञापन


विडंबना यह है कि घटना के तुरंत बाद रविवार को सांसद पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर कड़ा प्रहार किया था। उन्होंने कहा था कि बिहार में कानून का शासन खत्म हो गया है और बहन-बेटियां घर से निकलने में डर रही हैं। अब मुख्य आरोपी की उनके साथ तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें घेरा जा रहा है।

पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि राजनीतिक रसूख को किनारे रखकर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी सजा दी जाए। यह मामला अब केवल एक अपराध नहीं रह गया है, बल्कि रसूखदार अपराधियों और राजनीति के गठजोड़ की ओर भी इशारा करता है, जिसकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें