फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बुजुर्ग दंपत्ति की दयनीय स्थिति सुनकर रो पड़े सांसद पप्पू यादव, तत्काल की आर्थिक मदद, वीडियो वायरल

Tue, 03 Sep 2024 07:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News:  पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक बार फिर से अपनी मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। एक बुजुर्ग दंपत्ति की दयनीय स्थिति सुनकर उन्होंने अपने आंसू नहीं रोक पाए और तत्काल उनकी आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी दरियादिली से खुद की पहचान बनाने वाले पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है। उन्होंने एक बुजुर्ग दंपति की 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। इस मामले को लेकर बुजुर्ग दंपत्ति ने बताया कि उन्होंने बेरोजगारी के कारण लोन लेकर एक पिकअप खरीदा था, लेकिन कस्टम विभाग के अधिकारी ने उनसे छीन लिया और अब वे भूखे मर रहे हैं। सांसद पप्पू यादव ने तत्काल उनकी 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की ताकि वे अपनी आजीविका चला सकें।

विज्ञापन


पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक बार फिर से अपनी मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। एक बुजुर्ग दंपत्ति की दयनीय स्थिति सुनकर उन्होंने अपने आंसू नहीं रोक पाए और तत्काल उनकी आर्थिक मदद की।यह वीडियो पूर्णिया के अर्जुन भवन सांसद कार्यालय की है, जहां सुपौल निवासी बुजुर्ग दंपत्ति ने 117 किलोमीटर दूर से साइकिल चलाकर दो दिन में पहुंचे थे।

पप्पू यादव ने कहा "मैंने सोमवार सुबह एक बुजुर्ग दंपत्ति की दयनीय स्थिति देखी और सुनी। वे 117 किलोमीटर दूर सुपौल जिले से साइकिल चलाकर मेरे पास पहुंचे थे। उन्होंने बेरोजगारी के कारण लोन लेकर एक पिकअप खरीदा था, लेकिन कस्टम विभाग के अधिकारी ने उनसे छीन लिया और अब वे भूखे मर रहे हैं।
विज्ञापन


मैंने तत्काल उनकी 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की ताकि वे अपनी आजीविका चला सकें। मैं हर जरूरतमंद की मदद के लिए प्रतिबद्ध हूं, लेकिन कुछ लोग मानसिक गुलामी करने वाले सेवा का महत्व कभी समझ नहीं पाएंगे। उनके नेता कभी किसी की मदद तो छोड़िए, उल्टे गरीबों का निवाला तक छीनने में लगे रहते हैं।  मैं ऐसे लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें