फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पीड़ित का मोबाइल छीना गया, थाने में दर्ज हुआ गुमशुदगी का केस; थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

Tue, 17 Nov 2026 08:59 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया में मोबाइल छिनतई की घटना को गुमशुदगी का सनहा दर्ज करने और पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण निलंबित कर दिए गए हैं। कुमार गौतम को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
एसएसपी डॉ शौर्य सुमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया पुलिस ने कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता के मामले में मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीपीओ धमदाहा की ओर से सौंपे गए जांच प्रतिवेदन के आधार पर एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने की है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, पूर्णिया निर्धारित किया गया है। वहीं, डंगराहा ओपी प्रभारी कुमार गौतम को मीरगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

दरअसल, 3 नवंबर 2026 को बड़हरा थाना क्षेत्र के निवासी शिव कुमार शर्मा अपनी भाभी का इलाज कराने मोटरसाइकिल से मीरगंज जा रहे थे। इसी दौरान मीरगंज थाना क्षेत्र में बिस्किट फैक्ट्री के पास दो अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाकर मोबाइल फोन छीन लिया था।

विज्ञापन


पढे़ं: श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश की कमान, किन्हें-क्या जिम्मेदारी मिली जानिए?

मामले की जांच में सामने आया कि छिनतई की घटना में विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय मामले की प्रकृति बदल दी गई। इसे मोबाइल गुम होने का मामला बताते हुए सनहा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पीड़ित ने सिम लॉक कराने के बाद मोबाइल के अनधिकृत इस्तेमाल की आशंका जताते हुए दोबारा थाने में आवेदन दिया, लेकिन उस पर भी गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई।

पूर्णिया पुलिस के अनुसार, मोबाइल चोरी और छिनतई की घटनाओं में उनकी वास्तविक प्रकृति के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश पहले ही सभी थानाध्यक्षों को दिया जा चुका है। इसके बावजूद आदित्य किरण ने वरीय अधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन किया। उनकी कार्यशैली को पुलिस की छवि धूमिल करने और कर्तव्य में घोर लापरवाही का प्रथमदृष्टया प्रमाणित मामला मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।

वहीं, मीरगंज थाने की जिम्मेदारी अब डंगराहा ओपी प्रभारी कुमार गौतम को सौंपी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य थाना क्षेत्र में पुलिसिंग को प्रभावी बनाना, पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें