फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पांच वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, दुकान जाने के दौरान हुई घटना; मां के कहने पर हुई FIR दर्ज

Tue, 10 Jun 2025 03:21 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: पीड़िता ने गांव के ही प्रदीप कुमार उर्फ कटीस द्वारा स्कूल के पीछे दुष्कर्म की बात बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल गईं, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पीड़िता के मां के आवेदन पर प्रदीप कुमार उर्फ कटीस पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में एक पांच वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां बच्ची का इलाज जारी है। घटना धमदाहा थानाक्षेत्र के सिंघारा पट्टी की है। जहां मां ने नाबालिग बेटी को पांच रुपए देकर बगल के दुकान में भेजा था। लेकिन कुछ देर तक वापस नहीं आई। पीड़िता की मां ने धमदाहा थाना में दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़िता के मां द्वारा धमदाहा थाना में दिए आवेदन में कहा गया है कि उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को पांच रुपए देकर बगल के दुकान में भेजा था। काफी समय बीतने के बाद जब वह वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन करने निकले। इसी दौरान उनकी बेटी सरकारी स्कूल की तरफ से आते दिखी, जो जोर-जोर से रो रही थी और उसके मुँमह एवं प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।

पढ़ें: निरीक्षण के दौरान टाउन सीओ समेत कई अधिकारी अनुपस्थित, DM ने वेतन बंद कर मांगा स्पष्टीकरण; बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछने पर पीड़िता ने गांव के ही प्रदीप कुमार उर्फ कटीस द्वारा स्कूल के पीछे दुष्कर्म की बात बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल गईं, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पीड़िता के मां के आवेदन पर प्रदीप कुमार उर्फ कटीस पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी मौके से फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें