फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बंद फ्लैट से 30 लाख की बड़ी चोरी, खिड़की तोड़कर अंजाम दी गई वारदात

Tue, 10 Jun 2025 03:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिले के बिहटा इलाके में जीजे कॉलेज रोड स्थित एक बंद फ्लैट में अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर करीब 30 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फ्लैट के मालिक मनीष कुमार परिवार के साथ बगल के फ्लैट में सोए हुए थे।
 
विज्ञापन
बिखरा हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बिहटा नगर परिषद क्षेत्र में एक बंद फ्लैट से अज्ञात चोरों ने लगभग 30 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना जीजे कॉलेज रोड स्थित एक अपार्टमेंट की है, जहां मनीष कुमार नामक व्यक्ति के दो फ्लैट हैं। चोरी की यह वारदात उस समय हुई जब मनीष अपने परिवार के साथ दूसरे फ्लैट में सो रहे थे।
विज्ञापन


बंद फ्लैट का फायदा उठाकर खिड़की तोड़ी और की चोरी
घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। वैशाली जिले के रहने वाले मनीष कुमार पिछले कई वर्षों से बिहटा में रह रहे हैं और स्थानीय एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। उनके पास जीजे कॉलेज रोड स्थित अपार्टमेंट में दो फ्लैट हैं-फ्लैट संख्या 103 और 108। गर्मी के कारण वह अपने परिवार के साथ 108 नंबर फ्लैट में सो रहे थे, जबकि 103 नंबर फ्लैट बंद था। इसी बंद फ्लैट का फायदा उठाकर चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और अलमारियों को तोड़कर सोने-चांदी के गहनों और नकदी की चोरी कर ली। चोरी की इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी।

यह भी पढ़ें:  पटना में डबल मर्डर, सड़क किनारे मिले दोनों के शव, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


112 डायल पुलिस को दी गई सूचना, सुबह उजागर हुई वारदात

सुबह फ्लैट के अन्य लोगों ने बंद फ्लैट का टूटा हुआ हाल देखा तो तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मनीष कुमार को जानकारी दी। जब मनीष परिवार सहित फ्लैट नंबर 103 पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अलमारियां टूटी हुई हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद फ्लैट के मालिक मनीष कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दी और चोरी हुए सामान को वापस दिलाने की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिहटा थाना के थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि चोरी फ्लैट नंबर 103 में हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें