Bihar News Today: कालीबाड़ी चौक पर स्थित राजस्थान हैंडलूम की चार मंजिला इमारत पर मंजर देखने को लोगों को मिला उसके बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान लाखों का समान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल के कर्मी राहत और बचाव कार्य में जुट गए।
बिहार के पूर्णिया के व्यस्त कालीबाड़ी चौक पर स्थित राजस्थान हैंडलूम की चार मंजिला इमारत में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग दुकान के ऊपरी गोदाम में लगी, जिससे देखते ही देखते धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं।
विज्ञापन
लाखों का नुकसान
दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन भीड़-भाड़ वाला इलाका होने के कारण उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना में लाखों का नुकसान हो सकता है।
सदमे में दुकान मालिक
फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुकान के मालिक और कर्मचारी अचानक हुई इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं, ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।