फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रक चालक को बंधक बनाकर मांगी थी दो लाख रुपये की फिरौती, सरपंच समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj News: पुलिस ने चालक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी सरपंच नदीम के अलावा मोहम्मद आशिफ और मोहम्मद अख्तर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक को बंधक बनाकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इकरा पंचायत के सरपंच नदीम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को मंगलवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
टक्कर के बाद चालक को बनाया बंधक
जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार को बहादुरगंज के गलगलिया मार्ग (एनएच 327 ई) पर घटी, जब कोयला लदे ट्रक की एक मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की पुलिस टीम ने घायलों को बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Bihar:संदिग्ध युवकों और बाइक को छोड़ना पड़ा भारी, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर और मुंशी निलंबित; Sp का सख्त एक्शन
विज्ञापन

 
इस हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक भागचंद लापता हो गया, जिससे स्थिति और भी संदेहास्पद हो गई। पुलिस ने गहन छानबीन के बाद चालक को लोहागड़ा हाट स्थित एक हार्डवेयर दुकान से बरामद किया। चालक ने बयान में बताया कि उसे जबरन बंधक बनाकर दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।
 
तीन लोगों की गिरफ्तारी, जांच जारी
पुलिस ने चालक के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए सरपंच नदीम के अलावा मोहम्मद आशिफ और मोहम्मद अख्तर को गिरफ्तार किया। बहादुरगंज थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:ई-चालान की Hdd मशीन 15 दिनों से गायब, पुलिस मौन; थाना परिसर से सामानों की चोरी पर उठ रहे सवाल
 
घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी
इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर काफी सनसनी फैल गई है, क्योंकि एक चालक को हादसे के बाद फिरौती के लिए बंधक बनाना न केवल आपराधिक कृत्य है, बल्कि यह कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। हालांकि पुलिस की तत्परता से चालक सुरक्षित बाहर निकाला गया और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया, जिससे लोगों में राहत की भावना देखी जा रही है।
 
पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें