फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर जाते वक्त बुजुर्ग का सिर चकराया और तालाब में गिरा; काली पूजा की पूर्व संध्या मौत से कोहराम

Sat, 02 Nov 2024 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj News: किशनगंज में एक बुजुर्ग की तालाब में गिरने से मौत हो गई। काली पूजा की पूर्व संध्या पर हुई इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। ग्रामीणों ने फिलहाल के लिए काली पूजा की तैयारियां रोक दी हैं। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
मृतक दीनानाथ साह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थानाक्षेत्र में काली पूजा की खुशियों के बीच दुखद घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। शनिवार अहले सुबह 58 वर्षीय दीनानाथ साह, जो समेंशर पंचायत के जनता हाट क्षेत्र के निवासी थे, घर लौटते समय अचानक तालाब में गिर गए। इस हादसे में उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, दीनानाथ साह तकिया से अपने घर पैदल लौट रहे थे। जनता पूल के पास पहुंचते ही अचानक उन्हें चक्कर आ गया, जिससे वे अपना संतुलन खो बैठे और तालाब में गिर गए। उनके गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने के प्रयास में तालाब में तलाश शुरू की। परंतु काफी देर हो जाने के कारण पानी में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई।
 
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दीनानाथ साह के शव को तालाब से बाहर निकाला और उनके परिवार को सूचित किया। दीनानाथ साह का शव उनके घर लाए जाने पर परिवार में मातम छा गया और रोते-बिलखते परिजनों का हाल बुरा हो गया। दीनानाथ साह के निधन से काली पूजा के अवसर पर गांव का माहौल शोक में बदल गया है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और काली पूजा की तैयारियां भी थम गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें