सड़क का शिलान्यास के दौरान विधायक सऊद आलम तथा अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के राजद विधायक सऊद आलम ने बुधवार को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत एक महत्वपूर्ण सड़क का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया। जहां करोड़ों की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाना है। इसी दौरान उन्होंने जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर को बीजेपी की टीम बता दिया।
यह भी पढ़ें- Accident Today: कार में बैठे शख्स की गर्दन कट गई, नेशनल हाइवे पर आगे चल रही जुगाड़ गाड़ी पर लदा चदरा नहीं दिखा
जानकारी के मुताबिक, बरचौंदी पंचायत के जमाल-कमाल चौक से घेंघाटोली तक जाने वाली कच्ची सड़क के पक्कीकरण का निर्माण कार्य कुल दो करोड़ 18 लाख की लागत से किया जा रहा है। इसका बुधवार संध्या को समारोहपूर्वक शिलान्यास किया गया। जहां विधायक सऊद आलम द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। इस दौरान विधायक सऊद आलम ने इस सड़क के निर्माण को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया।
जन सुराज को बताया बीजेपी की टीम
वहीं, इस दौरान राजद विधायक ने जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजद 30 सालों से कहां से है, पहली बात तो उनका गलत बयान है। प्रशांत किशोर जी क्या हैं, वे खुद जदयू और बीजेपी से निकलकर आए हैं। सब लोग जानते हैं कि वे मुस्लिम इलाके में अपना कैंडिडेट खड़ा करके मुस्लिम वोटों को खराब करके भाजपा के सीट निकालने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें- महाबोधि मंदिर हंगामा: व्यापारियों ने बाजार बंद कर की प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग; UP निवासी भंते गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि राजद ने कल भी मुसलमानों के लिए काम किया था और आज भी किया है। पिछले 17 महीने में 224 सड़क और 76 पुल मेरे विधानसभा में बने हैं। दरअसल, प्रशांत किशोर ने किशनगंज में राजद पर कई आरोप लगाते हुए कहा था कि मुसलमानों के लिए राजद ने 30 सालों से कुछ नहीं किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला चरम सीमा पर है, इसे भी दूर किया जाएगा।