फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: वाहन सवार युवक से जबरन वसूली करते पकड़े गए पुलिसकर्मी, एक दरोगा सहित चार गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 06:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar Police: पूर्णिया में अवैध वसूली के आरोप में एक दरोगा सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बीएमपी जवान और एक प्राइवेट चालक भी शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने दारोगा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी ही जब कानून तोड़ने लगें, तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। पूर्णिया जिले के के हाट थाना क्षेत्र में इसी तरह की एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां अवैध वसूली के आरोप में एक दरोगा सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो बीएमपी जवान और एक प्राइवेट चालक भी शामिल हैं। आरोप है कि ये चारों पुलिसकर्मी गश्त के दौरान एक वाहन सवार युवक को रोककर जबरन पैसे वसूल रहे थे। जैसे ही यह मामला सामने आया, पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर दरोगा समेत सभी आरोपियों को निलंबित कर दिया और उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर बोला हमला, पूछा- हमारे ही पैसे से चीन रच रहा साजिश, सरकार चुप क्यों?
 
गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में पु.अ.नि. अरूण कुमार झा, सिपाही अनुज कुमार, सिपाही योगेन्द्र पासवान, और केहाट के प्राइवेट चलक के नगर थाना क्षेत्र के गढ़िया विशनपुर, वार्ड नम्बर 10 निवासी अमन कुमार उर्फ गोलू शामिल है। पूर्णिया पुलिस की ओर से बताया गया कि मंगलवार को कसबा थाना क्षेत्र के मोहिनी का अभिनन्दन यादव नामक एक युवक द्वारा केहाट थाना में आकर एक अभ्यावेदन समर्पित किया गया। इसमें यह आरोप लगाया गया कि मंगलवार रात्रि करीब 12 बजे केहाट थाना क्षेत्र के चुन्नी उरांव चौक के पास तत्समय पुलिस वाहन में सवार वर्दीधारी व्यक्तियों एवं एक अन्य सिविल परिधानधारी व्यक्ति द्वारा उनके पास धारित डेढ़ लाख रुपये में एक लाख दस हजार रुपये की धनराशि छीन ली गई है। इस दौरान इन सभी द्वारा उन्हें तरह-तरह की धमकियां भी दी गई। अभिनन्दन यादव के द्वारा उक्त सभी व्यक्तियों का हुलिया और धारण किये हुए परिधान के बारे में विस्तृत रूप से के हाट थाना की पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Accident Today: कार में बैठे शख्स की गर्दन कट गई, नेशनल हाइवे पर आगे चल रही जुगाड़ गाड़ी पर लदा चदरा नहीं दिखा


पुलिस का कहना है कि इस मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच प्रारम्भ की गई। इस मामले में प्राप्त साक्ष्यों व सबूतों के आधार पर अनुवर्ती कार्रवाई करते हुए गश्ती पुलिस गाड़ी का निजी चालक अमन कुमार उर्फ गोलू साकिन गढ़िया विशनपुर, थाना के नगर के पास से छीनी गई कुल धनराशि 1.10 लाख को बरामद कर लिया गया है। यह व्यक्ति उस वक्त पुलिस बल के साथ मौजूद था। चालक अमन कुमार उर्फ गोलू की निशानदेही पर इस प्रकरण में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें