सीमावर्ती क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा सुदृढ़ करने और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए कई अहम निर्णय लिए। यह बैठक नेपाल के मोरंग जिले के विराटनगर में हुई, जिसकी अध्यक्षता युवराज कटेल ने की।
पढ़ें: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल
सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण
बैठक में दोनों देशों ने सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों, हथियार और गोला-बारूद की तस्करी, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और जाली मुद्रा के नेटवर्क पर संयुक्त कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया। इसके अलावा “नो मैन्स लैंड” क्षेत्र में अतिक्रमण की जांच, अनधिकृत रास्तों से आवाजाही पर नियंत्रण और मानव तस्करी जैसे अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने पर भी सहमति बनी।