फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PUSU election : छात्र संघ चुनाव स्थगित, कैंपस में अराजकता और शिक्षकों से बदसलूकी बनी वजह

Sat, 21 Feb 2026 08:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Student Union Electionsपटना विश्वविद्यालय में होने वाले छात्र संघ चुनाव 2025-26 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मतदान 28 फरवरी, 2026 को होना था।
विज्ञापन
पटना विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना विश्वविद्यालय में बहुप्रतीक्षित छात्र संघ चुनाव 2025-26 पर ग्रहण लग गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में बढ़ती अनुशासनहीनता और अमर्यादित घटनाओं का हवाला देते हुए चुनाव को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 28 फरवरी, 2026 को होना था।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: जो विधानसभा में बोल नहीं सके अब तक, उन्हीं बातों से तेजस्वी यादव का नीतीश-मोदी पर हमला

विश्वविद्यालय के द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025-26 के मतदान की तिथि 28 फरवरी, 2026 को निर्धारित थी । पटना विश्वविद्यालय परिसर में विगत कुछ दिनों में अमर्यादित एवं अप्रत्याशित घटनाएं हुई, जैसे-पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में छात्रों के एक गुट द्वारा बिना अनुमति अनाधिकृत प्रवेश कर नारेबाजी करना शुरू कर दिया, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इस दौरान उनलोगों ने छपा हुआ बैनर पोस्टर का प्रयोग किया। साथ ही महँगी चार पहिया वाहनों का भी उपयोग किया गया। चुनाव-प्रचार के लिए निर्धारित समयावधि से पूर्व ही प्रचार शुरू किया जाना भी आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: जहरीली शराब या कुछ और? मठिया कांड में मौत के आंकड़ों पर असमंजस बरकरार; पांच की चर्चा से बढ़ा सस्पेंस

विश्व विद्यालय का यह भी आरोप है कि 21 फरवरी को पटना साइंस कॉलेज में कुछ छात्रों ने एक कक्षा में घुस कर शिक्षक के साथ एवं पटना विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। इसलिए इन घटनाओं को देखते हुए पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025-26 को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें