फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 1000 रुपये न मिलने पर बेटे ने मारी पिता को चाकू, हुई मौत, मची सनसनी

Wed, 01 Oct 2025 08:54 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पूर्णिया

सार

पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय स्मैक के आदी बेटे अमित ने अपने ही पिता संजय साह को चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पिता द्वारा घर खर्च के लिए 1000 रुपये न दे पाना बताई जा रही है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे की लत का खौफनाक अंजाम पूर्णिया में सामने आया है। जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र में एक स्मैक के आदी बेटे ने अपने ही पिता को बेरहमी से चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की वजह बेहद हैरान करने वाली है – पिता द्वारा घर खर्च के लिए महज 1000 रुपये न दे पाना।
विज्ञापन


मृतक की पहचान टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सधुआ कटरिया निवासी संजय साह के रूप में की गई है। संजय साह वर्षों से बर्तन की फेरी लगाकर अपना और परिवार का पेट पाल रहे थे। आरोपी बेटा अमित, जो स्मैक का भयंकर आदी बताया गया है, पिता से पैसे मांग रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, संजय साह घर चलाने के लिए हर महीने 1000 रुपये देते थे, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते कुछ महीनों से यह राशि नहीं दे पा रहे थे। इसी बात को लेकर सोमवार को भी अमित ने पिता से गाली-गलौज की थी, जिस पर पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया था।

पढ़ें:  बहू की पिटाई कर रहा था सनकी बेटा, बचाने पहुंचे मां-बाप पर हमला...मां की मौत; पिता गंभीर घायल
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर को आरोपी अमित ने पैसे न मिलने पर फिर से झगड़ा शुरू किया। नशे की हालत में अमित ने घर में रखा चाकू उठाया और सीधे पिता संजय साह के सीने में वार कर दिया। लहूलुहान पिता वहीं जमीन पर गिर पड़े। घटना की सूचना पर टीकापट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल संजय साह को रेफरल अस्पताल, रुपौली ले जाया गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा अमित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम छा गया है और गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। टीकापट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी अमित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें