फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ‘शाम तक खाते में आएंगे पैसे’ कहकर महिलाओं से ठगी, अगली सुबह स्विच ऑफ मिला एजेंट का फोन; मचा हंगामा

Fri, 08 May 2026 06:11 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar News: किशनगंज के ठाकुरगंज में महिलाओं ने एक फाइनेंस कंपनी पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। महिलाओं से 6-6 हजार रुपये जमा करवाए गए, लेकिन न लोन मिला और न ही पैसे लौटाए गए। घटना के बाद महिलाओं ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के बाहर विरोध करती हुईं महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले में लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से कथित ठगी का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज स्थित जिलेबिया मोड़ पर गुरुवार को दर्जनों महिलाओं ने एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि उनसे लोन दिलाने के नाम पर पैसे वसूले गए, लेकिन न तो लोन मिला और न ही जमा राशि वापस की गई।
विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कंपनी की ओर से आसान प्रक्रिया के तहत लोन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया था। इसके लिए उनसे विभिन्न मदों में पैसे जमा करवाए गए। काफी समय बीत जाने के बावजूद कंपनी की ओर से सिर्फ आश्वासन मिलता रहा।

सिलाई मशीन और वॉशिंग मशीन का दिया गया लालच
महिलाओं के अनुसार, 3 मई को रंजीत सिंह नामक व्यक्ति ने कुल 11 महिलाओं से जरूरी दस्तावेज लिए थे। उसने 7 मई को सिविल चेक कर लोन दिलाने का वादा किया था। आरोप है कि सिलाई मशीन और वॉशिंग मशीन जैसे ऑफर दिखाकर प्रत्येक महिला से 6-6 हजार रुपये जमा करवाए गए। महिलाओं को बताया गया था कि शाम 8 बजे तक उनके बैंक खातों में लोन की राशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि, अगले दिन जब महिलाओं ने संपर्क करने की कोशिश की तो रंजीत सिंह का मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। वहीं कंपनी के कर्मचारी और कार्यालय में मौजूद लोग भी फरार पाए गए।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई, बाल-बाल बची तीन जिंदगियां; रेलवे के जेई समेत तीन गंभीर घायल
विज्ञापन


उधार लेकर जमा किए थे पैसे
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने उधार लेकर पैसे जमा किए थे। अब वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। घटना के बाद महिलाओं में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर जांच की बात कही जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें