छापेमारी करने पहुंची ईओयू की टीम।
कागजात और भारी नकदी के सुराग मिले
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान टीम को कई बैंक खातों, जमीन में निवेश संबंधी कागजात और भारी नकदी के सुराग मिले हैं। अधिकारी घर के भीतर मौजूद लॉकर और बैंक लेन-देन की सघन जांच कर रहे हैं। हालांकि, ईओयू के अधिकारियों ने अभी तक बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा साझा नहीं किया है और वे कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।
किशनगंज में तैनात हैं, पूर्णिया मुख्य ठिकाना रहा है
गौतम कुमार फिलहाल किशनगंज जिले में पदस्थापित हैं, लेकिन उनका मुख्य ठिकाना पूर्णिया रहा है। ईओयू को लंबे समय से उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके सत्यापन के बाद न्यायालय से सर्च वारंट लेकर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल ईओयू की टीम दोनों घरों को अंदर से बंद कर जांच में जुटी है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि देर शाम तक ईओयू प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस पूरी छापेमारी में हुई बरामदगी और निवेश से जुड़े बड़े खुलासे कर सकती है।
आरोपी एसडीपीओ गौतम कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
आय से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप
आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार एसडीपीओ गौतम कुमार पर पर एक करोड़ 94 लाख 9 हजार 244 रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। एसडीपीओ गौतम कुमार फिलहाल किशनगंज में ही मौजूद हैं। गौतम कुमार वर्तमान में किशनगंज जिले में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं। इससे पहले, वे पटना में बीएमपी-5 में डीएसपी के रूप में कार्यरत थे। आरोप है कि उन्होंने हाल के दिनों में जिले में अवैध बालू खनन, लॉटरी माफिया, तस्करी और लूट के कई मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिससे बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ हुआ। इन गतिविधियों से काली कमाई करने का उन पर आरोप है।