फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'राहुल की यात्रा में बिखरे कांग्रेस के झंडे', जोश में हुई गलती या लापरवाही? विपक्ष ने साधा निशाना

Sat, 23 Aug 2025 09:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

कटिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अति उत्साह ने पार्टी की छवि पर सवाल खड़े कर दिए। यात्रा के बीच कांग्रेस के झंडे सड़क पर बिखरे और कई जगह गाड़ियों व कार्यकर्ताओं के पैरों तले रौंदे गए।
 
विज्ञापन
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में बिखरे कांग्रेस के झंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा ने शनिवार को कटिहार में जोरदार माहौल बनाया। कुर्सेला से अंबेडकर चौक होते हुए कदवा तक निकली इस यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ में राहुल गांधी और उनके साथ मौजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य और वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी की एक झलक पाने के लिए समर्थक बेताब नजर आए।
विज्ञापन


लेकिन इस जोश और भीड़भाड़ के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने कांग्रेस की छवि पर सवाल खड़े कर दिए। यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के झंडे सड़क पर बिखरे पड़े दिखे, जिन्हें कई जगह कार्यकर्ताओं और गाड़ियों के पहियों ने रौंद दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि धक्का-मुक्की और अति उत्साह में कार्यकर्ता खुद झंडे सड़क पर छोड़ गए। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने इसे मामूली घटना बताकर नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

पढ़ें: ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे खेत से युवक का अधजला शव बरामद, पास से पिस्टल भी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सवाल उठ रहा है कि जिस झंडे को कार्यकर्ता अपनी पहचान और पार्टी की ताकत बताते हैं, वही झंडा यात्रा के दौरान सड़कों पर यूं बिखरकर पैरों तले क्यों रौंदा गया? विपक्ष ने इसे कांग्रेस की लापरवाही करार देते हुए निशाना साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें