फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : घर में बनाता था फर्जी प्रमाण पत्र, मुख्य आरोपी के पास सामान देखकर दंग रह गई पुलिस

Sat, 23 Aug 2025 09:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / किशनगंज

सार

Bihar : वह शख्स अपने घर में ही सभी तरह के फर्जी प्रमाण पत्र बनाया करता था। जानकारी मिलते ही जब पुलिस ने आरोपी के घर पहुंची तो वहां पड़े सामान को देखकर दंग रह गई। पूछताछ में बताई फर्जीवाड़े की पूरी दास्तां। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में पुलिस ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने वाले अंतरजिला गिरोह के मुख्य अभियुक्त को महज 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ 20 संदिग्ध निवास प्रमाण प्रत्र, एक डेस्कटॉप सेट, लैपटॉप, एक प्रिंटर, लेमिनेसन मशीन, एक मोबाईल, 39,602 रुपया नगद और 150 नेपाली रूपया, एक Pen Drive, एक Fingerprint Scanner, बरामद हुआ है। मुख्या आरोपी किशनगंज जिला के जियापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियापोखर वार्ड संख्या-06 निवासी दिलीप लाल साह का पुत्र अजय कुमार साह है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के दौरान प्राप्त तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त राजन कुमार को समस्तीपुर से पूछताछ के लिए लाया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह उक्त लिंक का ऑनर है और वह इसके माध्यम से विभिन्न लोगों को जोड़कर आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रकार के फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। पुलिस ने मौके से तथा गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और उपकरण बरामद किया गया है। पुलिस ने विभिन्न बैंको के खातो में कुल 26,47,685रु रुपए मिले। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें