फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बांस काटने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; आरोपी महिला ने किया आत्मसमर्पण

Sun, 25 Jan 2026 09:37 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पूर्णिया के श्रीनगर गांव में बांस काटने के विवाद में 60 वर्षीय दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कोर्ट की डिक्री के बावजूद चल रहे जमीनी विवाद में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। एक महिला ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। महज बांस काटने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा श्रीनगर गांव की है। जहां बेटी के यहां बुर्जुग मजदूर से बांस कटवा रहा था। इसी दौरान चचेरे देवर ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रानीपतरा श्रीनगर गांव निवासी दिनेश यादव (60) के रूप में हुई है। बेटी फूलों देवी का ससुराल में गांव में ही है।

मृतक के पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि उनके पिता अपनी बहन के हिस्से की जमीन में लगे बांस की कटाई करवा रहे थे। इसी दौरान उनके जीजा-बहन के परिवार के सदस्य देवदत्त यादव, नीलम देवी, सचिन, प्रभु और शम्भू यादव सहित अन्य लोग एक कार और चार बाइक से वहां पहुंचे और विवाद करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान देवदत्त यादव ने हथियार निकालकर दिनेश यादव पर लगातार तीन गोलियां चला दीं। सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश कुमार ने यह भी बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कोर्ट से डिक्री प्राप्त होने के बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा लगातार विवाद किया जा रहा था।



पढ़ें- Bihar Crime: जमीन विवाद को लेकर बैठी पंचायत में गोलीबारी, दो लोगों की मौके पर मौत; तनाव के बीच छावनी बना गांव
विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलते ही सदर SDPO ज्योति शंकर और मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिसने मेटल डिटेक्टर की मदद से मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। जमीन को लेकर कोर्ट से डिक्री मिलने के बावजूद दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार घटना में कुल 8 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 2 की प्रत्यक्ष संलिप्तता पाई गई है। मामले में एक महिला आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।

सदर एसडीपीओ ज्योति शंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला बांस काटने के विवाद से जुड़ा पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक महिला ने हथियार के साथ सरेंडर किया है, जिससे पूछताछ जारी है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें