फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्कर का कर रही थी पीछा, दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

Mon, 13 Jan 2025 10:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

बिहार के पूर्णिया में उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्कर का पीछा कर रही थी। ऐसे में दो बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
लोगों ने किया चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शराब तस्कर का पीछा करने के दौरान दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद शराब तस्कर भी बाइक से गिर पड़ा, लेकिन किसी तरह से वह मौके से फरार होने में सफल रहा। 

विज्ञापन


घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एनएच-31 को जाम कर जमकर प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना पर दो थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले को शांत कराई और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना एनएच-31 फोरलेन सड़क पर बायसी थाना क्षेत्र के डंगराहा पुल के समीप की है। मृतक की पहचान डंगराहा पश्चिम पार बस्ती निवासी रुस्तम अली के रूप में हुई है। उनकी उम्र 65 साल बताई जा रही है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि डालकोला चेक पोस्ट के पास उत्पाद विभाग टीम के द्वारा शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर वाहन जांच अभियान चला रहे थे। वाहन जांच के दौरान पुलिस को चकमा देखकर एक बाइक सवार युवक भागने लगा। उत्पाद विभाग टीम युवक को भागते देख पीछा करने लगे। पीछा करने के दौरान दो बाइक में आमने-सामने में टक्कर हो गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद शराब तस्कर भी बाइक से गिर पड़ा, लेकिन किसी तरह से वह मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर दिया। 
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि दालकोला चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग द्वारा शराब तस्कर का पीछा किए जाने के कारण यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने लगभग दो घंटे तक सड़क को जाम रखा। इसके बाद चेक पोस्ट पर भी हमला बोल दिया। इससे चेक पोस्ट पर काफी क्षति होने की बात सामने आ रही है। इधर, घटना की सूचना पर बायसी थानाध्यक्ष संजीव कुमार और डगरुआ थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार भी काफी संख्या में पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे।

बायसी के अंचलाधिकारी गणेश पासवान भी पुलिस के साथ थे। इस जाम के कारण एनएच पर काफी संख्या में मालवाहक और यात्री वाहन फंसे रहे। भीड़ ने प्रशासन मूर्दाबाद के नारे भी लगाए। देर शाम तक चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त समेत पुलिस भी डटी हुई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई थी। इधर, तस्कर की बाइक से बरामद शराब के आधार पर उत्पाद विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें