फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: पूर्णिया में प्रशांत किशोर बोले- सीएए और एनआरसी का विरोध करने पर मुझे जदयू से निकाल दिया गया

Thu, 12 Sep 2024 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

बिहार के पूर्णिया जिले में प्रशांत किशोर ने जदयू पर जमकर जुबानी हमाला बोला। किशोर ने कहा, सीएए और एनआरसी का विरोध करने पर मुझे जदयू से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
पूर्णिया में प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत किशोर आज यानी गुरुवार को पूर्णिया में एक प्रेस वार्ता के दौरान नीतीश कुमार और जदयू पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें जदयू से निकाल दिया, जब उन्होंने सीएए और एनआरसी का विरोध किया।

विज्ञापन




प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने सीएए और एनआरसी का विरोध किया था, जिसके बाद नीतीश कुमार ने मुझे जदयू से निकाल दिया। मैंने हमेशा से ही मुस्लिम समाज के हितों की लड़ाई लड़ी है। लेकिन जदयू ने मुस्लिम समाज के साथ खड़े नहीं होने का फैसला किया। 

उन्होंने आगे कहा कि जदयू ने संसद में वक्फ कानून का समर्थन किया, जिससे पूरा मुस्लिम समाज आज असहज महसूस कर रहा है। जदयू केवल मुस्लिम समाज को कुछ एमएलसी या बोर्ड के सदस्य बनाने का लॉलीपॉप देकर उनसे उनका वोट ले लेती है, पर जब जरूरत होती है तब समाज के साथ खड़ी नहीं होती है।
विज्ञापन


प्रशांत किशोर ने जदयू के मुस्लिम नेताओं से भी सवाल किया कि वह किस आधार पर जदयू का साथ दे रहे हैं। जबकि जदयू संसद में वक्फ बोर्ड जैसा कानून का समर्थन कर रही है, जिससे पूरा मुस्लिम समाज आज असहज महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जदयू आज भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल हो गई हैं, जिसने देश की संसद से सीएए और एनआरसी के कानून पास किए और जिसके खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे। फिर भी नीतीश कुमार ने अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें