फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पारिवारिक विवाद में महिला ने की खुदकुशी, अनबन के चलते पति रहता था दो बच्चों संग अलग; जांच जारी

Fri, 06 Jun 2025 01:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar: नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है और मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
घर के बाहर पुलिस मौजूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मोहल्ले में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान नेहा देवी के रूप में हुई है, जो किराए के मकान में अकेले रह रही थीं। वह घरेलू कार्यों से जुड़ी हुई थीं।

घटना के समय नेहा देवी अकेली थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका अपने पति प्रेम निषाद से पारिवारिक विवाद चल रहा था। प्रेम निषाद इस समय अपने दो बच्चों के साथ दीवानगंज में रह रहे हैं। पति से अनबन के चलते नेहा कुछ समय पहले दुर्गापुर में अलग रह रही थीं।

विज्ञापन

 
पढ़ें: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर तेजाब फेंकने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

गौर करने वाली बात यह है कि नेहा देवी का मायका इसी क्षेत्र में कुछ ही दूरी पर स्थित है, और वह वहां नियमित रूप से आया-जाया करती थीं। इसके बावजूद उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अब तक रहस्य बना हुआ है।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है और मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। यह घटना एक बार फिर पारिवारिक तनाव, रिश्तों में खटास और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को उजागर करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें