फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनगंज में भीषण आगलगी: कई घर और मवेशी जलकर खाक; बहादुरगंज के पठानटोली में लाखों की संपत्ति का नुकसान

Wed, 10 Dec 2025 11:23 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar Fire News: किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित पठानटोली महादेवदीघी में देर रात भीषण आग से कई घर, जलावन घर, दो मवेशी, कपड़े और अनाज जलकर राख हो गए। फिरोज और उनके भाइयों की संपत्ति को लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
भीषण अगलगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के पठानटोली महादेवदीघी में बीते देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में कई आवासीय घर, जलावन घर, दो मवेशी, कपड़े और अनाज जलकर खाक हो गए। एक घर से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन


आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर गुल सुनकर आसपास के गांवों से भी लोग आग बुझाने में जुट गए। इस आगलगी में पठानटोली महादेवदीघी निवासी फिरोज और उनके दो भाइयों के घर प्रभावित हुए, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वही घटना की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई। 

पढ़ें: समस्तीपुर डबल मर्डर का खुलासा, पिता-पुत्र व शूटर समेत चार गिरफ्तार; पिस्टल और बाइकें भी बरामद    
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू 
मौके पर कोचाधामन उपप्रमुख प्रतिनिधि सद्दाम भारती ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दिया और गाड़ी उपलब्ध कराई। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों ने किया मुहावजे की मांग 
इधर पीड़ित तीनों परिवारों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। बुधवार सुबह को मामले की जानकारी अंचल कार्यालय में भी दी गई, और राजस्व विभाग के कर्मी के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण भी आज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें