फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कुरसेला NH-31 पर सड़क हादसा, दो की मौत; चार गंभीर रूप से घायल

Thu, 21 Aug 2025 08:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar: स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पुलिस ने कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया
विज्ञापन
घायल सभी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के NH-31 पर घैरुघाट के पास देर रात एक सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु अररिया जिले के रानीगंज से बाइक पर सवार होकर देवघर में जलाभिषेक कर वापस लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं के काफिले में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में विजय मंडल और अंशु कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सतीश कुमार, लक्ष्मी कुमारी, रंजीत कुमार यादव और प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: वैशाली में एनआईए की तीन ठिकानों पर छापेमारी, हथियार और शराब बरामद; छह घंटे तक चली कार्रवाई

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पुलिस ने कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

ग्रामीणों ने NH-31 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि रफ्तार पर नियंत्रण की ठोस व्यवस्था न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें