फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Today : तेजस्वी की सभा में जा रहे राजद नेता की गाड़ी पलटी, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष की हालत गंभीर

Mon, 08 Jul 2024 06:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: पूर्णिया के रूपौली विधानसभा उप चुनाव में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की जनसभा में शामिल होने के लिए जा रही एक गाड़ी सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो से रुपौली विधानसभा के भवानीपुर में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में शरीक होने जा रहे थे, हालांकि वे इसमें शामिल होते, इससे पहले ही मीरगंज के समीप उनकी स्कॉर्पियो सामने से आ रही स्कूल वैन से जा टकराई। 
विज्ञापन


आमने-सामने की इस टक्कर में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष की बीआर 01 पी एच 7151 नंबर प्लेट वाली वाइट कलर की स्कॉर्पियो और स्कूल वैन जिसका गाड़ी नंबर बीआर 11ए एफ 5585 पलट गई। जिसमें युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के धमदाहा मीरगंज मार्ग की है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही तेजस्वी यादव जनसभा से पहले राजेश यादव से मिलने पहुंचे। 

वहीं हादसे के फौरन बाद स्थानीय मौके पर जुटे। जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आनन-फानन में कसबा स्थित मैक्स 7 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। स्कूल वैन के चालक की मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने बताया कि पूर्णिया की ओर से स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से आ रहा था जोकि रूपौली में तेजस्वी यादव के चुनावी जनसभा में शरीक होने जा रहा था। इसी क्रम में मीरगंज की ओर से स्कूल वैन अपने साइड से बच्चों को छोड़ने जा रहा था। इसी क्रम में पूर्णिया से आ रहे हैं तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें