फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया में राहुल गांधी ने वोट अधिकार यात्रा के आठवें दिन की शुरुआत की, खुद चलाई बाइक; तस्वीर

Sun, 24 Aug 2025 10:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: रविवार सुबह राहुल गांधी ने गौरा पंचायत से एक खुली जीप में यात्रा की शुरुआत की और बेलौरी पहुंचे। इसके बाद वे बाइक पर सवार होकर खुश्कीबाग से लाइन बाजार, रामबाग और अन्य इलाकों से होते हुए अररिया की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
वोट अधिकार यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी वोट अधिकार यात्रा के आठवें दिन की शुरुआत रविवार को पूर्णिया जिले से की। यात्रा की शुरुआत बाइक पर हुई, जिसमें वे खुश्कीबाग से निकलकर लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग और सिटी इलाके से गुजरते हुए कसबा और अररिया होते हुए नरपतगंज तक पहुंचे।

शनिवार देर रात राहुल गांधी पूर्णिया के गौरा मोड़ स्थित ठहराव स्थल पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और भाकपा महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने टेंट सिटी और पंडाल परिसर में रात गुजारी, जिससे विपक्षी एकजुटता का मजबूत संदेश गया। दिल्ली से आए लगभग 80 वॉलंटियर्स की कैंप क्रू ने पूरे आयोजन की तैयारी और प्रबंधन संभाला।

विज्ञापन


पढ़ें: कर्मनाशा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी; दहशत में ग्रामीण

रविवार सुबह राहुल गांधी ने गौरा पंचायत से एक खुली जीप में यात्रा की शुरुआत की और बेलौरी पहुंचे। इसके बाद वे बाइक पर सवार होकर खुश्कीबाग से लाइन बाजार, रामबाग और अन्य इलाकों से होते हुए अररिया की ओर रवाना हुए। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उन्हें देखने का खासा उत्साह था। जगह-जगह लोग हाथों में कांग्रेस के झंडे लिए खड़े नजर आए। भीड़ को संभालने में पुलिस को बार-बार मशक्कत करनी पड़ी।

राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार करते रहे। छोटे बच्चे भी सड़क किनारे खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे। हालांकि, वे बिना रुके अररिया की ओर रवाना हो गए, जिससे कई लोग उनसे न मिल पाने के कारण निराश दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें