फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे मैसेज भेजने वाला डिलीवरी बॉय: महिला से बोला- आपको पिज्जा देने आया था, मैं वही हूं...फिर हुई जमकर पिटाई

Thu, 28 Nov 2024 05:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

बिहार के पूर्णिया जिले से डिलीवरी बॉय की गलत हरकत का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पिज्जा ऑर्डर किया, इसके बाद जो युवक पिज्जा डिलीवर करने आया। उसने महिला के नंबर पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना आज के समय में आम लोगों के लिए डेली की रूटीन की तरह हो गई है। जब भी मन करता है हम अपना फोन उठाते हैं और बस जो भी खाना खाने मन करता है, ऑर्डर कर देते हैं। लेकिन अपने फोन से पिज्जा डिलीवर करना एक महिला के लिए आफत बन गया। यह सब तब हुआ, जब महिला ने डोमिनोज से पिज्जा मंगाया था और उसके डिलीवरी बॉय ने महिला को मैसेज भेजकर प्रपोज करना चाहा।

विज्ञापन


डिलीवरी बॉय ने इस महिला कस्टमर के निजी व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा। उसने महिला को पिज्जा पहुंचाने के कुछ घंटों बाद मैसेज किया और अपने दिल की बात लिखी। वहीं, महिला ने परिजनों को दी जानकारी दी। परिजन डोमिनोज पहुंचकर सिर्फ डिलीवरी बॉय की शिकायत ही नहीं, बल्कि जमकर पिटाई कर दी।

मामला पूर्णिया जिले के जेल चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा की है। जहां मधुबनी की रहने वाली एक महिला ने जेल चौक स्थित डोमिनोज से पिज्जा ऑर्डर किया। इसके बाद प्रियेश कुमार नाम के डिलीवरी बॉय ने घर जाकर महिला को पिज्जा की डिलीवरी दी, जब ऑर्डर करते हैं तो फोन नंबर जाता ही है। ऐसे में डिलीवरी बॉय को महिला का नंबर मिल गया। महिला का मोबाइल नंबर मिलने के बाद डिलीवरी बॉय ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


डिलीवरी बॉय महिला के नंबर पर पहले जोक्स और फिर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिए। इसके बाद जब महिला ज्यादा परेशान हो गई तो उसने अपने पति को डिलीवरी बॉय की हरकतों के बारे में सब कुछ बता दिया। महिला के पति ने मोबाइल नंबर का पता लगाया और जेल चौक स्थित डोमिनोज पहुंच गया। इसके बाद महिला के पति ने डिलीवरी बॉय के नंबर पर रिंग किया और डिलेवरी बॉय को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें